शिक्षा मानव-जीवन को सार्थक, सफल और सुखी बनाने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। वह व्यक्ति का मानसिक एवं बौद्धिक विकास करती है, उसे विवेक प्रदान करती है, उसे सुसंस्कृत और सभ्य नागरिक बनाती है और चूँकि देश के नागरिक ही देश को समृद्धि के शिखर या पतन की गहरी खाई में ले जा सकते हैं, अतः शिक्षा जितनी व्यक्ति के...
